- शहर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की दिशा में नगर निगम का एक बेहतरीन व महत्वपूर्ण कदम अलीगढ़ (ईएमएस)। नगर निगम अलीगढ़ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा एवं देखभाल को ध्यान में रखते हुए कटपुला के नीचे सीमा टॉकेजध्सीमा फाटक के निकट शहर के पहले आधुनिक सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नगर आयुक्त ने उक्त सेंटर के शीघ्र संचालन हेतु जिलाधिकारी अलीगढ़ को पत्र प्रेषित कर संबंधित संस्थाध्एजेंसी को संचालन की जिम्मेदारी दिए जाने का अनुरोध किया है। नगर आयुक्त ने इस सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के निर्माण कार्य व इसमें की जाने वाली व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करते हुए जल्द से जल्द इसको विधिवत पूजा अर्चना के साथ इसका माननीय जनप्रतिनिधियों से उद्घाटन कराने के उपरांत वृद्ध जनों की सुविधा के लिए संचालित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम द्वारा नगरीय अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण कार्य आगामी 15 दिनों में पूर्ण हो जाएगा। लगभग 175 से 184 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित यह आधुनिक (ऴ1) भवन लगभग 50 वरिष्ठ नागरिकों की क्षमता वाला होगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित सम्मानजनक एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेंटर विकसित किया गया है। भवन के भूतल पर लिफ्ट, रिसेप्शन, बैंक ऑफिस, रीडिंग रूम, फिटनेस रूम, मेडिकलध्हेल्थ केयर कक्ष एवं महिलाध्पुरुष शौचालय की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रथम तल पर मल्टीपरपज हॉल कैफेटेरिया बैठने की सुविधा किचन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की गई है। नगर निगम का इस केयर सेंटर के माध्यम से प्रयास है कि शहर के बुजुर्गों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराया जाए जहां वे स्वास्थ्य मनोरंजन सामाजिक सहभागिता एवं मानसिक शांति के साथ समय व्यतीत कर सकें। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 17 मई 2026