क्षेत्रीय
17-May-2026
...


*शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख मोबाइल 9125089000* प्रयागराज (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज की भाजपा पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की कद्दावर राजनेत्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ रीता बहुगुणा जोशी के पति इण्डियन टेलिफोन इण्डस्ट्रीज (आई टी आई) के उच्चाधिकारी रहे पूरण चंद्र जोशी के तेरहवीं कार्यक्रम रविवार को देर रात तक प्रयागराज के पवित्र एवं परतंत्र भारत एवं स्वतंत्र भारत का अंतराष्ट्रीय शिक्षण संस्थान काली प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के केपी कम्यूनिटी सेंटर एम जी रोड नीयर मेडिकल चौराहा के सभागार में दिवंगत पीसी जोशी एवं इलाहाबाद के धरती पुत्र विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रता सेनानी हेमवती नंदन बहुगुणा से जुड़ी स्व जोशी के जीवन वृतांत की वायोग्राफी से सम्बन्धित सम्पूर्ण जीवन वृतांत टीवी चित्रण दिखाई गई। उक्त तेरहवीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मध्यप्रदेश दिल्ली महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल जैसे दूर दूर के स्व श्री जोशी एवं उनके परिवार के शुभेच्छुओ का आवागमन दोपहर बाद से देर रात तक चलता रहा। विभिन्न वी वी आई पी एवं वी आई पी के आवागमन के मद्देनजर पूरी कम्यूनिटी सेंटर हाल एवं उसके इर्द-गिर्द सुरक्षा की कमान एडीएम प्रोटोकॉल सीटी मजिस्ट्रेट डी सी पी एवं ए सी पी पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज यातायात पुलिस एसीपी के अलावा थाना जार्जटाउन के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस बल सुरक्षा की कमान संभालें थे। स्व जोशी के निधन के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों एवं विभिन्न प्रदेशों के राजनेताओं विधायको सांसदो मंत्रियों ने उनके राजापुर स्थित बीस मिनटों रोड आवास पर पहुंच कर सम्वेदना श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है। रविवार को तेरहवीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, कांग्रेस के कद्दावर नेता राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी, समाजवादी पार्टी के बयोबृद्ध वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कुंवर रेवती रमण सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं डा बहुगुणा के बड़े भाई विजय बहुगुणा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रयागराज के विधायको के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा, एवं जिले के आला अधिकारियों की तेरहवीं कार्यक्रम में उपस्थित विशेष उल्लेखनीय रही है। उधर शोक सम्बेदना ब्यक्त करने आने वालो में पूर्व मुख्यमंत्री एवं रेलवे मंत्री कमला पति त्रिपाठी के पौत्र तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय वर्किंग कमिटी के मेम्बर पूर्व एम एल सी राजेश पति त्रिपाठी एवं उनके सुपुत्र मीरजापुर के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी सहित सैकड़ों ऐसे गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर डा जोशी के प्रयागराज आवास पर पहुंचे और संवेदनाये ब्यक्त किया है। ईएमएस/मोहने/ 17 मई 2026