क्षेत्रीय
17-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | थाटीपुर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा का तीसरा दिन भक्तिरस में सराबोर थाटीपुर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। कथा व्यास सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री जी महाराज ने अपने श्रीमुख से भगवान की दिव्य लीलाओं का ऐसा भावपूर्ण वर्णन किया कि पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। महाराज श्री ने कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य प्रभु भक्ति, सेवा और सत्संग है। जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है, उसके जीवन के सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। कथा के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालु “राधे-राधे” एवं “हर हर महादेव” के जयकारों से झूम उठे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का दिव्य मार्ग है। कथा श्रवण से मन को शांति, परिवार में सुख-समृद्धि और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे एवं सभी ने कथा का रसपान कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति एवं श्याम रसोई परिवार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सेवा व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं इस अवसर पर सीमा मोहन समाधियां,भारती राजोरिया,योगेश पाल ने भागवत महापुराण की आरती की