क्षेत्रीय
17-May-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भरतादेव को आकर्षक स्वरूप देने,औषधि व प्लांटेशन लगाने,पार्क का निर्माण करने में किसी जनप्रतिनिधि की रुचि सामने नहीं आई है तो वहीं अफसर भी लापरवाह बताए गए है। जबकि शहर में ही धरमटेकरी में मार्निंग वॉक करनेवालों की बदौलत संसाधन बढ़ाए गए है। भरतादेव में प्राकृतिक सौंदर्य,कुलबेहरा नदी का तट और विहंगम वातावरण मौजूद है। इसके पार्क के झूले टूट गए है। इस पर ध्यान देने से ही इसकी रंगत सुधर सकती है। ईएमएस/मोहने/ 17 मई 2026