क्षेत्रीय
17-May-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सांसद बंटी विवेक साहू ने जरूरतमंद दो परिवारों को 35 हजार की व्यक्तिगत सहायता राशि उपलब्ध कराई है। सत्यम शिवम कॉलोनी के पास निवासरत 35 वर्षीय सतीश यादव का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी गई। तिरोले कुन्बी समाज के लिंगा निवासी योगेश भाउराव ठाकरे का भी 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके परिजनों को सहायता दी गई। ईएमएस/मोहने/ 17 मई 2026