क्षेत्रीय
17-May-2026


-महंगाई ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, आम जनता को हो रही परेशानी छिंदवाड़ा (ईएमएस)। .कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गुंजन शुक्ला ने भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महंगाई से आम आदमी का दिवाला निकल चुका है और भाजपा नेताओं की मानसिक दिवालियापन भी सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है महंगाई बढ़ाओ। विकास और जनता की जेब खाली हो जाए तो राष्ट्रहित का उपदेश। भाजपा जिलाध्यक्ष अपनी पार्टी के गिरेबां में झांके और फिर कांग्रेस पर बयान दें, क्योंकि उन्हें सिर्फ राजनीति सूझती है। अगर उन्हें यह याद नहीं तो पढ़ लें कि वर्ष 2004 में पेट्रोल लगभग 35 रुपए प्रति लीटर और डीजल लगभग 24 रुपए प्रति लीटर था। वर्ष 2009 में पेट्रोल 45 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल 35 रुपए प्रति लीटर था। वर्ष 2014 में पेट्रोल 71 से 72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 57 रुपए प्रति लीटर था। वर्तमान में पेट्रोल डीजल महंगा हो गया है। ईएमएस/मोहने/ 17 मई 2026