क्षेत्रीय
17-May-2026


हाथरस (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।स्वच्छता अभियान के तहत थाना कार्यालय एवं थाना परिसर के साथ-साथ गांधी तिराहा, बागला कॉलेज रोड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। इस दौरान पशु-पक्षियों के लिए लगी पानी की टंकियों को साफ कर उनमें स्वच्छ पानी भरा गया।इसके अलावा परिसर के अंदर और बाहर उगी घास की कटाई कराई गई तथा इधर-उधर फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डलवाया गया। पुलिसकर्मियों ने आमजन को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।अभियान के दौरान लोगों से कहा गया कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। ईएमएस / 17/05/2026