हाथरस (ईएमएस)। आगरा अलीगढ रोड स्थित शक्ति वन के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई, महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भूड़ा किशनगढ़ी निवासी विनोद कुमार के पुत्र सूरज कुमार अपनी पत्नी वर्षा के साथ बाइक संख्या- यूपी 81 डीक्यू 1067 से मसाला लेने हाथरस आया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे जब वे वापस अलीगढ़ लौट रहे थे, तभी हनुमान चैकी से पहले शक्ति वन के पास पीछे से आ रही एक क्रेन (संख्या-यूपी 86 एटी 2409) के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक तथा एक और अन्य बाइक संख्या-यूपी 81 बीपी 6344 को टक्कर मार दी। क्रेन मशीन की टक्कर से दोनों बाइकें सडक पर गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, तथा क्रेन का पहिया वर्षा के ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, उसके पति सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान राजमार्ग बाधित हो गया, घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल सूरज को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में धनीपुर मंडी स्थित श्री जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मृतका के ससुर विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सासनी कोतवाली प्रभारी श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। ईएमएस / 17/05/2026