शहर में आधा दर्जन स्थानों पर श्ुारू हुई भागवत कथाएं छिंदवाड़ा (ईएमएस)। रविवार से पुरुषोत्तम मास शुरू हो गया। हिदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने का पुरुषोत्तम मास या अधिक मास धर्म कर्म के लिए खास माना गयाहै। यही वजह है कि इसके शुरू होते ही शहर सहित पूरे जिले में धार्मिक आयोजन श्ुारूहो गए हैं। कई स्थानों पर भागवत कथाएं चल रहीं है। आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर रविवार से ये आयोजन शुरू हुए। इन आयोजनों से वातावरण धर्ममय बना हुआ है। बसंत कालोनी में डा अनिल शास्त्री भागवत कथा कह रहे हैं। यहंा रविवार को उन्होंने परीक्षित श्राप की कथा सुनाई। इसके साथ ही यहंा चल रही भागवत का समापन हो गया। उन्होंने कहा कि संतों और ब्राह्मणों का निरादर नहीं करना चाहिए। साधु अवज्ञ तुरंत भवानी, करि कल्याण अखिल के हानि। संतो के अपराध से पुण्य नष्ट होते हैं पाप की वृद्धि होती है जबकि संत दर्शन से पुण्य की वृद्धि होती है। उन्होंने विदुर मैत्रेय संवाद के माध्यम से चतुर श्लोकी की भागवत के बारे में प्रकाश डाला। महाराज जी ने बताया कि भगवान तो करुणा वरूणालय है कोई यदि गाली दे अथवा पूजा करें सबका समभाव से आदर करते हैं। बड़ी संख्या में भागवत कथा का श्रवण करने हेतु श्रद्धालु बसंत कॉलोनी पहुंच रहे हैं। भारत घई अध्यक्ष जन भागीदारी समिति पीजी कॉलेज द्वारा भागवत कथा हेतु विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है। राधा कृष्ण महिला मंडल यह आयेाजन कर रहा है। सांसद भी पहुंचे आशीर्वाद लेने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में गत दिवस सांसद बंटी विवेक साहू भी शामिल हुए। उन्होनें कथावाचक डॉ. अनिल शास्त्री का आर्शीर्वाद प्राप्त करते हुए श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कथावाचक शास्त्रीजी का शॉल श्रीफल से सम्मान भी किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, भरत घई, अरविंद राजपूत, अलकेश लांबा, शशांक चंदेल, ओम गुप्ता आदि मौजूद रहे। लालबाग में मनीष शुक्ला कर रहे कथा फोटेा अपनी खबर में लालबाग बजाज शोरूम के पीछे आचार्य मनीष शुक्ला के मुखारविंद से भागवत कथा रविार से शुरू हुई। सुबह कलश यात्रा निकाली गई। यहां त्रिवेणी चौरिसया, उमाप्रेमलाल चौरसिया और सुशीला चौरसिया यह कथा करा रहीं हैं। यहां 23 मई तक प्रतिदिन शाम चार बजे से कथा हो रही है। बीबीसी कालोनी में निकली कलश यात्रा चंदनगांव आंनद लान रोड स्थित बीबीसी कालोनी में रविवार से भागवत कथा श्ुारू हुई। दोपहर को कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन की शुुरआत हुई। यहां दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक कथा होगी। वूंदावन से पधारे आर्चा शुभम कृष्ण शास्त्री व्यासपीठ से कथा सुनाएंगे। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दी। ईएमएस/मोहने/ 17 मई 2026