क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सुप्रसिद्ध भजन गायिका तनुश्री वैष्णव चित्तौडग़ढ़ और गायक अभिषेक नामा जयपुर श्याम सेवा समिति चंदनगांव के तत्वधान में होने जा रहे कीर्तन में भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन शाम छह बजे से एसडी लॉन में होगा। एक अर्जी मेरे श्याम से शीर्षक से होने वाले आयोजन में भक्तों को खाटू श्याम के सुंदर दरबार के भी दर्शन होंगे। साथ ही श्याम रसोई, अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, अखण्ड ज्योत, पुष्प वर्षा, आकर्षक लाइट -साउंड की व्यवस्था भी होगी। समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से समिति ने भजनों को श्रवण करने आमंत्रित किया है। ईएमएस/मोहने/ 17 मई 2026