- चेसिस निर्यात में भारत की बड़ी छलांग मुंबई (ईएमएस)। ब्रिटिश बीमा दिग्गज प्रूडेंशियल ने भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई है, जो भारत में उसके परिचालन को बेहतर बनाने की नई रणनीति का हिस्सा है। रॉयटर्स के अनुसार, इस सौदे में 35 अरब रुपए का प्रारंभिक नकद भुगतान शामिल है, साथ ही शर्तों के आधार पर 7 अरब डॉलर अतिरिक्त देय हो सकते हैं। इस अधिग्रहण के बाद भारती लाइफ इंश्योरेंस का बहुमत स्वामित्व प्रूडेंशियल के पास होगा। हालांकि, नियामक मंजूरी के लिए कंपनी को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ में अपनी हिस्सेदारी 10 फीसदी से कम करनी होगी। यह कदम भारत के जीवन बीमा कारोबार में बहुमत स्वामित्व हासिल करने की प्रूडेंशियल की रणनीति का हिस्सा है। भारती लाइफ, भारती एयरटेल और 360 वन के साथ रणनीतिक वितरण समझौतों पर भी विचार करेगी। इसी बीच, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के इंजन लगे चेसिस का निर्यात 302.3 मिलियन डॉलर (28.98 अरब डॉलर) तक पहुंच गया, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (144.3 मिलियन) सबसे बड़ा आयातक रहा। यह वृद्धि वैश्विक मांग और देश की बढ़ती ऑटोमोबाइल विनिर्माण क्षमता को दर्शाती है। फिलीपीन, बांग्लादेश और अमेरिका भी प्रमुख आयातक रहे। सतीश मोरे/18मई ---