व्यापार
18-May-2026


- 840 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ आईपीओ, 19 मई को लिस्टिंग मुंबई (ईएमएस)। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के आईपीओ ने निवेशकों के बीच अभूतपूर्व उत्साह जगाया है। इसकी जबरदस्त प्रतिक्रिया और ग्रे मार्केट में 46 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर कारोबार इसकी मजबूत लिस्टिंग की प्रबल संभावना दर्शाते हैं। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल का आईपीओ 12 मई को खुला था और 14 मई तक निवेश के लिए उपलब्ध रहा। इस दौरान कंपनी के 43 रुपए प्रति शेयर के इश्यू प्राइस वाले आईपीओ को कुल 840.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जो एक रिकॉर्ड है। लगभग 12 करोड़ रुपए के इस आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग मंगलवार, 19 मई को होनी है। ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 20 रुपए तक पहुंच गया है, जिससे यह करीब 63 रुपए पर लिस्ट हो सकता है। यह आईपीओ पाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही 46 फीसदी से ज्यादा के बंपर मुनाफे का संकेत देता है। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल गोल्डलाइन ब्रांड से फार्मा उत्पादों की मार्केटिंग करती है। कंपनी थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरर्स से उत्पाद तैयार करवाकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित 7 राज्यों में वितरित करती है। सतीश मोरे/18मई ---