राष्ट्रीय
19-May-2026


सवाई माधोपुर(ईएमएस)। रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दो बाघिन लापता हो गई। आरबीटी-2504 (माही) और आरबीटी-2510 कई दिनों से नजर नहीं आ रही हैं, जिसके बाद वन विभाग ने सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दोनों बाघिनों की तलाश के लिए पांच टीमें लगातार जंगल में पैदल पेट्रोलिंग कर रही हैं और करीब 100 कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि बाघिन टी-124 रिद्धि की बेटी आरबीटी-2504 (माही) और उसकी मां के बीच कई बार टेरिटोरियल फाइट हो चुकी है। 3 मई को भी दोनों के बीच टेरिटोरियल संघर्ष हुआ था, जिसके बाद से माही नजर नहीं आ रही है। माही को आखिरी बार 2 मई को देखा गया था। यह बाघिन युवा है और अपनी अलग टेरिटरी बनाने की कोशिश कर रही थी। इसका मूवमेंट रणथंभौर के जोन नंबर 2, 3 और 4 के लेक एरिया में रहता था, लेकिन पिछले लगभग 17 दिन से वह कहीं दिखाई नहीं दी है। विनोद उपाध्याय / 19 मई, 2026