क्षेत्रीय
20-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। सिधियत सा जुडो, सुजागु थियो अर्थात सिंधियत से जुड़ें और जागरूक बनें इस उद्देश्य से किंडर बड्स स्कूल, अन्नपूर्णा रोड पर सिंधी साहित्य अकादमी, म.प्र. मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल, सिंधी सुजाग संगत एवं भारतीय सिंधु सभा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में सिधियत जी पाठशाला का 15 दिवसीय आयोजन संस्कारों की पाठशाला आयोजित किया गया। भारतीय सिंधू सभा के महामंत्री नरेश फुंदवानी एवं आयोजक नमोश तलरेजा के अनुसार इसमें 8 से 16 वर्ष तक के लगभग 25 विद्यार्थियों को सिंधी महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, संतों, तीज त्योहारों, शरीर के अंगों, वस्त्रों, खान पान, वेशभूषा, संस्कृति, फल, सब्जियों, दिनों एवं महीनों आदि की जानकारी प्रदान की। पाठशाला में प्रतिदिन भगवान झूलेलाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सिंधी गीतों एवं भजनों के साथ कक्षाओं का शुभारंभ किया जाता था। उत्साहवर्धन हेतु गणमान्यजन उपस्थित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से रवि भाटिया (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय सिंधु सभा मध्यप्रदेश), अजय शिवानी (अध्यक्ष इंदौर), पंकज फतेहचंदानी (इंदौर युवा शाखा अध्यक्ष), पार्षद कंचन गिदवानी , मनीष देवनानी, सिंधु सभा टाइम्स के प्रधान संपादक राजेंद्र सचदेव, नंदलाल खथूरिया एवं अन्य समाजसेवी शामिल रहे। समापन रवि भाटिया एवं संत कमल पूरी महाराज के सानिध्य में हुआ। डॉ. धीरज हासीजा एवं डॉ. दीपिका हासीजा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। - 20 मई 2026