क्षेत्रीय
20-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इन्दौर द्वारा माँ सरस्वती मंदिर धार भोजशाला प्रकरण में हिंदू समाज की ऐतिहासिक विजय एवं हाई कोर्ट इंदौर खंडपीठ द्वारा हिंदू समाज के पक्ष में दिए गए गौरवपूर्ण निर्णय के उपलक्ष्य में सर्व हिंदू समाज द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस के मुख्य याचिकाकर्ता आशीष गोयल, हाई कोर्ट इंदौर के अधिवक्ता विनय जोशी, एडवोकेट वर्षा पाराशर, वरिष्ठ समाजसेवी सारंग पाराशर (बिट्टू महाराज) एवं संपूर्ण भोजशाला विधिक टीम इंदौर का बेटमा, घाटाबिललोद, लेबड, गुनावद, पीपलखेड़ा आश्रम तथा धार नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। प्रकरण में हिन्दू पक्ष की और से पैरवी करने वाले अधिवक्तागण विनय जोशी, वर्षा पाराशर, राजेश जोशी, वागीश पाराशर, रोहित शुक्ला, उत्कर्ष दुबे, देवेन्द्र नागर, शालिनी जोशी, शिवांगी परमार, सत्यनारायण दुबे, प्रियंका शर्मा, भुवनेश गुप्ता, ललित नामदेव, अर्पित सिंह परिहार एवं श्रीमती पूजा वर्मा का विशेष रूप से स्वागत अभिनंदन किया गया। - 20 मई 2026