इन्दौर (ईएमएस) भीषण गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ साथ आग लगने की घटनाओं में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज सुबह फिर आगजनी की घटना शहर में हो गई। आग लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के ऑफिस में लगी जिसमें ऑफिस में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड के एएसआई सुशील कुमार दुबे के अनुसार आग बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस ऑफिस में लगी थी, जहां टाउनशिप बिल्डर का भी कार्यालय है। सुबह करीब 5 बजे गार्ड ने धुआं निकलते देख फायर बिग्रेड को सूचना दी इसके पहले आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर आग पर नियंत्रण किया। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आनंद पुरोहित/ 20 मई 2026