क्षेत्रीय
14-Jun-2026


भोपाल(ईएमएस)। शहर के गांधी नगर थाना इलाके में स्थित आबकारी वेयर हाउस के बाहर खड़े ट्रक से अज्ञात आरोपी ने तिरपाल काटकर हजारो रुपये की शराब चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार आनंद नगर पिपलानी निवासी मानसिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की वह ट्रक ड्राइवर है। 12 जून की सुबह वह खरगौन बड़वाह से लिकर कंपनी से शराब लेकर भोपाल पहुंचा था। सुबह तीन बजे उसे आबकारी के वेयर हाउस में शराब अनलोड करनी थी। सुबह तीन बजे उसे ओटीपी मिला। नंबर आने पर उसके ट्रक से शराब अनलोड होना थी। इसमें काफी समय होने के कारण वह केबिन में सो गया। सुबह करीब सात बजे उसकी नींद खुली तो देखा की ट्रक पर बांधा गया तिरपाल फटा हआ था, और चालीस पेटी शराब गायब थी। जॉच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आगे की जॉच शुरु कर दी है। जुनेद / 14 जून