भोपाल(ईएमएस)। हबीबगंज थाना इलाके में स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने पर भर्ती कराई गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से दोराहा श्यामपुर की रहने वाली रक्षा यादव पत्नी आशीष यादव (29) को डिलीवरी के लिए गौतम नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शुक्रवार को ऑपरेशन से उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद शुक्रवार देर रात अधिक ब्लीडिंग होने से रक्षा यादव की हालत खराब होने लगी। शनिवार सुबह महिला को हबीबगंज इलाके में स्थित नेशनल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहॉ सुबह करीब साढ़े 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनो ने इलाज में लारवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर ही आगे की जॉच की दिशा तय की जायेगी। जुनेद / 14 जून