भोपाल(ईएमएस)। निशातपुरा थाना इलाके के करोंद क्षेत्र में किराये से रह रहे मौसेरे भाई द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता से करीब तीन साल तक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बीते दिनो आरोपी ने यह कहकर शादी से इनकार किया कि मौसेरे भाई-बहन होने के कारण उनकी शादी नहीं हो सकती। इसके बाद पीड़िता थाने जा पहुचीं और रेप का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार करोंद क्षेत्र में किराये से रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया की वह मंडीदीप स्थित एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करती है। थाना दोराहा जिला सीहोर का रहने वाला उसका मौसेरा भाई गेंदालाल भी उसी के साथ रहकर बैंक में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। दोनों ही सिलावट समाज से हैं। पीड़िता का आरोप है कि किराये से साथ रहने के दौरान आरोपी ने जून 2023 में उसके साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबंध बना डाले। विरोध करने पर उसने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। इस बीच जब भी पीड़िता उससे शादी करने की बात करती वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। बीते दिनो जब युवती ने उस पर लगातार जल्द शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने उससे विवाद करना शुरु कर दिया। आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार करते हुए कहा की वह उसकी बहन लगती है, इसलिये हमारी शादी नहीं हो सकती। इसके बाद मामला थाने जा पहुंचा, वहॉ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गेंदालाल को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 14 जून