ग्वालियर ( ईएमएस ) | जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के लिये जिला प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्ता भी गठित किया गया है। इस कड़ी में शनिवार 13 जून की देर शाम बेरजा, बिलौआ व मेहरा टोल क्षेत्र में उड़नदस्ते द्वारा आकस्मिक जांच की गयी। प्रभारी खनिज अधिकारी घनश्याम यादव ने बताया कि जांच के दौरान खनिज डस्ट का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया एक ट्रॉला ज़ब्त किया गया। ज़ब्त वाहन को खनिज डस्ट सहित पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। ज़ब्त वाहन पर नियमानुसार अर्थदंड की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। इस कार्यवाही में सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी के साथ उड़नदस्ता दल के सदस्य व पुलिस बल शामिल रहा।