क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। रोटरी क्लब जबलपुर संस्कारधानी द्वारा रोटरी वर्ष 2025-26 के समापन अवसर पर वार्षिक आभार एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन सिविल लाइंस स्थित एक निजी परिसर में हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की जानकारी क्लब के पब्लिक इमेज निदेशक रोटे नितिन जैन द्वारा प्रदान की गई। समारोह में क्लब सदस्यों एवं बच्चों के लिए आकर्षक पूल पार्टी आयोजित की गई, वहीं गीत-संगीत की रंगारंग महफिल में सभी सदस्यों ने मधुर धुनों पर थिरकते हुए खुशियों के पल साझा किए। इस अवसर पर क्लब के 25 वर्ष पूर्ण होने (सिल्वर जुबली वर्ष) के उपलक्ष्य में क्लब के वरिष्ठ एवं स्थापना काल से जुड़े सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया। क्लब के संस्थापक सदस्यों रोटे अरुण गुप्ता, रोटे अशोक गुप्ता, रोटे अनिल अग्रवाल एवं रोटे राजेश बबलू अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों को साफा पहनाकर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही क्लब अध्यक्ष रोटे अरुण गुप्ता को डायनामिक प्रेसिडेंट सम्मान प्राप्त होने पर क्लब सदस्यों द्वारा उनका विशेष अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष रोटे अरुण गुप्ता, सचिव रोटे अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटे अनिल अग्रवाल, रोटे अशोक गुप्ता, रोटे अरुण खर्द, रोटे समीर कानडे तथा आगामी रोटरी वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष रोटे मनीष बजाज सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। सुनील साहू / मोनिका / 15 जून 2026/ 04.10