- प्रभारी के साथ महज कुछ पुलिस कर्मी कर रहे ड्यूटी जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल थाना अंतर्गत आने वाली प्रेमसागर पुलिस चौकी इन दिनों भारी स्टाफ की कर्मी से जुझ रही है। चौकी में जितने कर्मियों का स्टाफ होना चाहिये उतना पर्याप्त नहीं है। संवेदनशील इलाका होने के साथ-साथ अपराधों का गढ़ माना जाने वाला प्रेमसागर क्षेत्र में न तो पैट्रोलिंग हो रही है, न ही पुलिस गश्त कर पा रही है। इसलिये क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं। चौकी में जब भी जाओ मात्र एक दो पुलिस कर्मी ही दिखाई दे रहे हैं। चौकी प्रभारी अकेले ही किसी तरह प्रबंधन संभाल रहे हैं और गश्त से लेकर कागजी कार्यवाही चंद स्टाफ के साथ कर रहे हैं। एक पुलिस कर्मी तीन-चार काम एक साथ कर रहा है। जिससे यहां के कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ते जा रहा है। कबाड़ हो रही पुलिस जीप........... क्षेत्र में गश्त करने या आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिये एक पुलिस जीप किनारे खड़े-खड़े कबाड़ हो रही है। जिसे चलाने वाला कोई नहीं है। निजि वाहनों से चौकी प्रभारी और स्टाफ गश्त करने निकल रहे हैं। जिसके कारण जीप किनारे खड़ी रहती है, क्योंकि स्टाफ में इसे चलाने वाला ही कोई नहीं है। एसपी थानों का निरीक्षण कर रहे, चौकियां सूनी........ एक ओर पुलिस थानों की कार्यप्रणाली में कसावट लाने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने थाना प्रभारियों का इधर से उधर किया। बाकायदा निरीक्षण भी करते हैं। लेकिन चौकियां निरीक्षण से वंचित रह गई। जिसका नतीजा यह रहा कि जिले की अधिकतर पुलिस चौकियां स्टाफ की कर्मी से जूझ रही हैं और पुलिस कर्मियों के गश्त में जाने के बाद विरान हो जाती हैं। सुनील साहू / मोनिका / 15 जून 2026/ 04.13