क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) | अन्तर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 15 जून 2026 से 21 जून 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा के.एस, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के कुशल मार्गदर्शन में सुश्री अनुभूति गुप्ता, न्यायाधीश/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड की अध्यक्षता में उपजेल मेहगांव में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जबलपुर द्वारा समय प्रातः 07ः30 बजे जबलपुर केन्द्रीय कारागार से इस अभियान का उद्वाटन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बंदियों को प्रशिक्षित योगाचार्य ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास सिखाये गये तथा निरंतर योगाभ्यास करने को प्रेरित किया गया। योगासन करने से क्या-क्या फायदे होते है और यह हमारे शरीर के लिए किस प्रकार से लाभकारी है इस बारें में विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा हमें यह भी बताया कि हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करते रहना चाहिए एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। जेल के समस्त बंदियों को सालसा लोगो युक्त योगा टी-शर्ट भी वितरित की गई। इस अवसर पर श्रीमती ममता नार्वे, उपजेल अधीक्षक मेहगांव, जेल का समस्त स्टाफ एवं पीएलव्ही मुकेश कर्ण उपस्थित रहें।