बिलासपुर (ईएमएस)। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के जनसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर (शहर) द्वारा रविवार को जेल रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर देश की प्रगति, विकास और जनकल्याण की कामना की। आयोजन में अजीत सिंह भोगल, चंदन गोस्वामी, गौरी गुप्ता, सनी केसरी, स्नेहलता शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, निलेश सिंह, महर्षि बाजपेयी, अंकित पाल, अमित सिंह, अंचल दुबे, श्रद्धा तिवारी, रीना गोस्वामी, साहिल कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर राष्ट्र की उन्नति और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। - 15 जून 2026