वाशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कठोर इंसान बताकर कहा है कि उन्हें अमेरिका का अत्यंत आभारी होना चाहिए। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों और मध्य पूर्व में अमेरिकी भूमिका पर भी टिप्पणी की। इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी प्रयासों ने क्षेत्र को बड़े संकट से बचाया लिया है। उन्होंने कहा, वह बहुत मुश्किल आदमी हैं। और सच कहूं, तब उन्हें हमारे प्रति बहुत आभारी होना चाहिए। क्योंकि यदि ईरान के पास परमाणु हथियार होता, तब इजरायल दो घंटे भी नहीं टिक पाता। ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान के साथ परमाणु समझौता नहीं होता, तब उस पर हमले फिर हो सकते हैं, और अमेरिका मध्य पूर्व का संरक्षक बनकर क्षेत्र की आय का 20 प्रतिशत हिस्सा लेने पर विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि नया समझौता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से टोल-फ्री रखेगा। हालांकि, परमाणु समझौते में इजरायल सीधे तौर पर शामिल नहीं था, और उसके अधिकारी इसकी सुरक्षा गारंटी को लेकर चिंतित हैं, जो ट्रंप और नेतन्याहू के बीच कुछ रणनीतिक मतभेदों को दर्शाता है। इस बीच, ट्रंप ने अपने 80वें जन्मदिन पर एक पीस डील पर पहुंचने की घोषणा की, जिस पर ईरान ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान इस समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि दोनों देश 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में इस पर हस्ताक्षर करने वाले है। ट्रंप ने इस संदर्भ में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भी तारीफ की। आशीष दुबे / 15 जून 2026