अंतर्राष्ट्रीय
15-Jun-2026


ब्राजिलिया(ईएमएस)। सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। वह 32 साल के थे। इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में ओलिवर ट्री, अर्जेंटीना के यूट्यूबर गैस्पर प्रिम (गैस्पी), लुकास विग्नेल, लुकास ब्रिटो चावेस और पायलट एलेक्जेंड्रे सूजा व चाल्र्स मार्सिलैक शामिल थे। हादसे के समय ओलिवर ट्री इंटरनेशनल टूर पर थे। उन्होंने 6 जून को साओ पाउलो में परफॉर्म किया था और 1 जुलाई को लिस्बन में परफॉर्म करने वाले थे। उनके स्पेन, ऑस्ट्रिया, यूनाइटेड स्टेट्स और चीन में भी शो थे। ओलिवर ट्री अपने अल्टरनेटिव, पॉप और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के मिक्स के लिए जाने जाते थे। उन्हें ‘लाइफ गोज ऑन’ और ‘मिस यू’ जैसे गानों से दुनिया भर में पहचान मिली। विनोद उपाध्याय / 15 जून, 2026