क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश-विदेश में पर्यावरण शुद्ध एवं विश्व कल्याण के लिए एक साथ करोड़ों घरों में गायत्री महायज्ञ किया जाएगा। ग्वालियर में भी करीब 10 हजार से अधिक घरों में यह महायज्ञ संपन्न होगा। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री महायज्ञ किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ से मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बीके गुप्ता ने बताया कि घर-घर में हम अपने कार्यकर्ताओं को हवन के लिए भेजेंगे। साथ ही हवन सामग्री एवं हवन से संबंधित आवश्यकतानुसार सामग्री भी पहुंचाई जाएगी।