नई दिल्ली (ईएमएस)। महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी एलीट मैच में पंजाब के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही एक अहम उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पृथ्वी ने इस मैच में 74 रन बनाते ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लिये हैं। इसके लिए उन्होंने कुल 109 पारियां खेली हैं। शॉ ने पंजाब के हरप्रीत बराड़ के हाथों आउट होने से पहले 117 गेंदों पर 74 रन बनाये जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। अब तक पृथ्वी ने कुल 36 मैचों ी 109 पारियों में 5026 रन बनाये हैं। उनका सबसे अधिक स्कोर 379 रन वहीं औसत 47.16 रन हैं। इस दौरान स्ट्राइक रेट 84.07 रहा है। वहीं इस दौरान 14 शतक उन्होंने लगाये हैं। वहीं 20 अर्धशतक लगाये हैं। पृथ्वी ने इससे पहले 156 गेंदों पर 29 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 142.31 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 73 गेंदों में अपना शतक और 141 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। उनके नाम 21वीं सदी में रणजी ट्रॉफी की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। गिरजा/ईएमएस 16 नवंबर 2025