- रात को सोते समय नारियल काटने वाले बका से काट दिया गला भोपाल(ईएमएस)। शहर के कमला नगर थाना इलाके में घर में घुसकर होटलकर्मी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाई ने भाभी से अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई की सोते समय हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक पीसी नगर नया बसेरा में रहने वाला धर्मेन्द्र सिंह चौहान पिता धीरेन्द्र सिंह चौहान (32) अपने माता-पिता और 8 साल के बेटे के साथ घर में ही रहता था। बड़ा भाई घर के बगल में बने एक कमरे में रहता था। धर्मेंद्र कमला नगर के ही एक होटल में कर्मचारी था। उसकी पत्नि तीन बेटियों को लेकर पति से अलग करोंद स्थित मायके में रह रही है। गुरुवार को काम से लौटने के बाद धंर्मेद्र खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया था। इसके बाद अगली सुबह मॉ को उसका शव कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। धर्मेंद्र के गले और सिर पर चाकू से वार किए गए थे। पुलिस ने हत्या का मामला कायम कर आगे की जॉच शुरु की। * जॉच में सामने आई भाभी-देवर के अवैध संबध और घर से भागने की बात आस पास के लोगों से पूछताछ और आने जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी केमरे को चैक करने पर मृतक के घर की और कोई संदिग्ध व्यक्ति आता-जाता नजर नहीं आया। छानबीन में पुलिस को जानकारी लगी की मृतक धर्मन्द्र चौहान की पत्नि से उसके छोटे भाई मनोज चौहान ऊर्फ राजू के अवैध संबध थे। और दोनो करीब एक साल पहले साथ में घर से भाग गये थे। इस बात को लेकर दोनों भाईयों के वीच विवाद होता रहता था। * कांटा बन रहा था भाई नारियल काटने वाले बके से गला काट दिया संदेही छोटे भाई मनोज चौहान ऊर्फ राजू को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तब उसने अपने भाई की हत्या किये जाने का खुलासा कर दिया। मनोज ने पुलिस को बताया की उसके अपनी भाभी से अवैध संबध थेा, लेकिन मेरा बड़ा भाई बीच में रुकावट बनते हुए हमें एक नही होने दे रहा था। इसलिये उसने उसकी हत्या करने की योजना बना डाली। उसे पता था की भाई धर्मेंद्र रात को शराब पीकर आने के बाद कमरे में जाकर सो जाता है। घटना वाले दिन मौका मिलने पर रात के समय वो नारियल काटने वाला बका लेकर भाई के कमरे में घुसा और उसके गले और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गला काटने वाली बका जप्त कर आरोपी मनोज चोहान ऊर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। जुनेद / 16 नवंबर