क्षेत्रीय
16-Nov-2025
...


अशोकनगर (ईएमएस)। के पछाड़ी खेड़ा में आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया। यह घटना शनिवार को आनंद किराना की गली में हुई, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। जनभागीदारी समिति के सदस्य दीपक रघुवंशी ने महिला को कुत्तों से बचाया। 38 वर्षीय महिला पछाड़ीखेड़ा से तायडे कॉलोनी की ओर जा रही थी, तभी अचानक कुछ कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों के हमले से वह जमीन पर गिर गई। आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े। महिला की चीखने और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर दीपक रघुवंशी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथ में कुर्सी लेकर कुत्तों को मारकर भगाया और महिला को सुरक्षित बचाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर में कुत्तों द्वारा लोगों पर हमला करने की ऐसी कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। यह घटना एक बार फिर आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को उजागर करती है।