जकार्ता (ईएमएस)। भारत की महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु मंगलवार से यहां शुरु हो रहे इंडोनेशिया मास्टर्स 2026 में जीत के इरादे से उतरेंगी। संधु का लक्ष्य इस टूर्नामेंट को जीतकर हाल में इंडिया ओपन में मिली हार से उबरना होगा। संधु इससे पहले मलेशिया ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। जिसके अनुभवों का भी उन्हें लाभ मिलेगा। वहीं महिला एकल के पहले दौर में सिंधु का सामना उनकी कम रैंकिंग वाली जापान की मनामी सुइजु से होगा। सिंधु के अलावा भारत की ओर से मालविका बंसोड़, तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा भी मुख्य ड्रॉ में उतरेंगी। उन्नति का मुकाबला पहले ही दौर में चीन की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चेन यूफेई से होगा। वहीं पुरुष एकल में भारत की उम्मीदें शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन से रहेंगी। लक्ष्य हाल ही में इंडिया ओपन में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे। उनके अलावा विश्व के पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणॉय, थरुण मन्नेपल्ली और आयुष शेट्टी भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं थाईलैंड के पेरिस ओलंपिक 2024 के रजत पदक विजेता कुनलावुत वितिदसर्न शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। वहीं पुरुष युगल में भारत के हरिहरन अमसकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी ही मुख्य ड्रॉ में उतरेगी। मिश्रित युगी में ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो और रोहन कपूर-रुथविका शिवानी गड्डे की जोड़ियां उतरेंगी। महिला युगल में रश्मि गणेश और सानिया सिकंदर की जोड़ी उतरेंगी। ईएमएस 19 जनवरी 2026