खेल
जोहान्सबर्ग (ईएमएस)। दक्षिण अफ्रीका को अगले माह टी20 विश्वकप क्रिकेट से पहले ही करारा झटका लगा है। उसके ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा चोटिल हो गये हैं और वह उनका अगले माह भारत और श्रीलंका में होने वाले विश्वकप में शायद ही खेल पायें। फरेरा कंधे में लगी चोट के कारण एस20 लीग से बाहर हो गये हैं। फरेरा को जोबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में चोट लग गयी थी। वह , बाउंड्री पर चौका रोकने के कारण बाएं कंधे के बल पर गिरे।फरेरा के चोटिल होने से दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। उन्हें फिनिशर, रिजर्व विकेटकीपर और पार्ट-टाइम गेंदबाज के रूप में रखा गया था। ईएमएस 19 जनवरी 2026