क्षेत्रीय
24-Jan-2026


हजारीबाग(ईएमएस)।देश में राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भेदभाव खत्म करना और उन्हें उनके कानूनी, सामाजिक और मौलिक अधिकारों की जानकारी देना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हजारीबाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के वरीय पदाधिकारी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर वैसी माताएं जिन्होंने बेटी को जन्म दिया है उन्हें सम्मानित किया। साथ ही बेटी को सशक्त बनाने के लिए उनके माता-पिता से उन्हें वार्ता भी की गई।मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंची उप विकास आयुक्त रिया सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने अस्पताल में भर्ती महिलाओं को अवसर पर उपहार प्रदान किया। बताया की बेटी बेटा से काम नहीं है।जो हर एक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। बेटी को पढ़ाएं और उसे अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करें।इन्होंने कहा कि बचपन काल से ही बेटियों को यह बताना चाहिए कि वह सशक्त हैं।बेटियां तभी सशक्त होंगी जब उन्हें अपने अधिकारों के बारे में पता होगा।कानून हर लड़की व महिला को कुछ अधिकार देता है, जो उन्हें समाज में समानता और सम्मान दिला सकते हैं। बशर्ते लड़कियों को अपने अधिकारों के बारे में पता हो। कर्मवीर सिंह/24जनवरी/26