खेल
16-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। ऋषभ के अलावा टीम में एक और बेहतरीन बल्लेबाज आयुष बदोनी हैं। ऐसे में इन दोनो का ही लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाना रहेगा। वहीं टीम की नजरें भी इनके प्रदर्शन पर रहेंगी। अभ्यास सत्र में ऋषभ ने टीम के प्रमुख बल्लेबाज आयुष बदोनी को एक बल्ला देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि इससे तोड़ना नहीं संभालकर रखना। इसस पता चलता है कि टीम में कितना दोस्ताना माहौल है। ऋषभ और बदोनी सहित सभी खिलाड़ी अभी एक प्री-सीजन कैंप में अभ्यास कर रहे हैं। ऋषभ का लक्ष्य इस बार आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दर्ज कराना रहेगा। वह आईपीएल 2026 के लिए टीम के कप्तान हैं। उन्हें पिछले सत्र में सबसे अधिक कीमत देकर खरीदा गया था। वह अपने खेल से किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। वहीं आयुष टीम के मध्यक्रम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन दोनों का लक्ष्य इस बार टीम को खिताब जिताना रहेगा। लखनऊ की टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं। ऋषभ के आसपास टीम रहेगी पर बदोनी की भूमिका भी बल्लेबाज में काफी अहम रहेग। वह बड़े नामों के बीच भी अपनी विशेष जगह बनाने में सफल रहे हैं। सत्र की शुरुआत से पहले ऐसे पल टीम के माहौल के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। आईपीएल को लेकर टीम उत्साहित है और काफी काफी खुशनुमा माहौल में अभ्यास कर रही है इसका अंदाज कप्तान और बदोनी के बीच की बातचीत से चलता है। लखनऊ आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इस दौरान इन दोनो खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। इस दौरान बदोनी अपने को बेहतर साबित करना चाहेंगे। टीम चाहते कि जिस प्रकार अभ्यास के दौरान टीम प्रदर्शन कर रही है वैसा ही टूर्नामेंट में भी करे। गिरजा/ईएमएस 16 मार्च 2026