मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस माह के अंत में शुरु हो रहे आईपीएल 2026 के लिए कप्तानों के नाम घोषित कर दिये हैं। आईपीएल में इस बार भी 10 टीमें उतरेंगी। इन सभी टीमों के कप्तानों की घोषणा हो गयी है। कप्तानों की सूची में अधिक बदलाव नहीं हुए हैं। मौजूदा चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तानी इस बार भी रजत पाटीदार के पास रहेगी। वहीं, पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स की कप्तानी एक बार फिर श्रेयस अय्यर करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल के पास रहेगी। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे। पिछले सत्र में भी वहीं कप्तान थे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने भी पिछले बार के कप्तान अजिंक्य रहाणे को बरकरार रखा है। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी में बदलाव हुआ है और इस बार रियान पराग कप्तान बनाये ये थे। रियान ने हालांकि पिछली बार नियमित कप्तान संजू सैमसन के साथ कुछ मैचों में कप्तानी की थी। सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी इस बार भी पैट कमिंस करेंगे। पिछले बार भी वही कप्तान रहे थे। गुजरात टाइटन्स की कप्तानी शुभमन गिल ही करेंगे। आईपीएल टीमों के कप्तान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर लखनऊ सुपर जायंट्स - ऋषभ पंत मुंबई इंडियंस - हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़ कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स - रियान पराग सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस गुजरात टाइटन्स - शुभमन गिल दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल ईएमएस 16 मार्च 2026