राज्य
16-Mar-2026


:: होल्कर वंश के संस्थापक के साहस और पराक्रम को दी श्रद्धांजलि, बताया मालवा का गौरव :: इंदौर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को होल्कर वंश के संस्थापक और मालवा की अस्मिता के प्रतीक सूबेदार मल्हारराव होल्कर की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में मल्हारराव होल्कर के अदम्य साहस और अद्वितीय पराक्रम को याद करते हुए उन्हें नमन किया। डॉ. यादव ने कहा कि मल्हारराव होल्कर ने न केवल मराठा साम्राज्य के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि अपने दूरदर्शी नेतृत्व से मालवा को एक नई पहचान भी दिलाई। उनके द्वारा किए गए लोकहित और जन-कल्याण के कार्यों की प्रासंगिकता आज भी बरकरार है और उनका जीवन भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी महान योद्धा मल्हारराव होल्कर के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। प्रकाश/16 मार्च 2026