-मुखबिर की गोपनीय सूचना पर चोरी करने वाला पकङा गया भोपाल (ईएमएस) । आदतन अपराधियो पर सतत निगाह रखने एवं अपराधियो की अपराधिक गतिविधियो पर नियंत्रण रखने तथा जिला बदर बदमाशो एव सम्पत्ति सम्बंधी अपराध एंव अपराधियो पर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए कार्यवाही करने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान व उनकी टीम ने चोरी करने वाले चोर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उससे माल मशरुका को जप्त करने में सफलता अर्जित की हैं। पुलिस कार्यवाही- दिनांक 14.03.2026 को फऱियादिया शालिनी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 14.03.2026 की बीती रात मे किसी अज्ञात चोर ने मेरे घर की पास वाले मकान की छत से हमारी छत के ऊपर आकर मेरी छत पर रखा हुआ सामान पानी की प्रेशर मोटर ,एल्यूमीनियम के पतीले व परातो को चुराकर ले गया जिसकी कीमती करीबन 30000/-रुपये के आसपास होना बताया गया फऱियादिया के कहे अनुसार अपराध क्रमांक 0128/2026 धारा-303(2)भा.न्या.सं-2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गयाl दौराने विवेचना अज्ञात आऱोपी की तलाश पतारसी की गई जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि यह चोरी एस.बी.आई.कालोनी के पीछे पानी की टंकी के पास रहने वाला दुर्गेश हिरवे का होना बताया गया मुखबिर सूचना तस्दीक हेतु उनि.माधव सिंह परिहार के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया जिस पर उनि.माधव सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुँचे सूचना सही पाया जाने पर बदमाश को हिकमत अमली से घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दुर्गेश हिरवे पिता नाहरु उर्फ नारु हिरवे उम्र-29 वर्ष निवासी-पानी के टंकी के पास एस.बी.आई.कालोनी ईदगाह हिल्स शाहजहानाबाद भोपाल का होना बताया जिससे अपराध सदर के बारे में पूछताछ करने पर कभी कुछ कभी कुछ बताने लगा जिससे हिकमत अमली एंव मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, मेमोरेण्डम की तस्दीक पर आऱोपी दुर्गेश हिरवे के बताए स्थान पर से प्रकरण मे चोरी गए उक्त मशरुका को जप्त किया गया बाद आऱोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल मे पेश किया गया जिसको माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत मे केन्द्रीय जेल भोपाल मे निरुद्ध किया गया । मामले मे आरोपी दुर्गेश हिरवे पूर्व से थाना हाजा का सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश है जिसका आपराधिक रिकार्ड- आरोपी के विरूद्ध थाना शाहजहाँनाबाद मे कुल 07 अपराधिक प्रकरण दर्ज होकर माननीय न्यायालय मे विचाराधीन है । प्रभारी निरीक्षक उमेशपाल सिंह चौहान ,उप निरीक्षक माधव सिंह परिहार,प्र.आर.2942 उदय शंकर पासी ,प्र.आऱ.1749 राम अवतार शर्मा ,आऱ.3116 खेम सिंह जाट ,आऱ.3639 रिन्का,आर.1515पुष्पेन्द्र तोमर,आर.3978 सुनील भाबर एवं आऱ.3241 देवललन पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही है । जुनेद/16मार्च2026