राज्य
16-Mar-2026


-डायल-112 जवानों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल। भोपाल (ईएमएस) । मुरैना के थाना चिन्नौनी क्षेत्र में सिंगरौली गाँव के पास एक व्यक्ति का ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया है जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16-03-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल चिन्नौनी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक हरेंद्र तोमर एवं पायलेट रूप सिंह धाकड़ ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि पैदल चल रहे एक व्यक्ति ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल कैलारस में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। जुनेद/16मार्च2026