- सत्ता के चाटुकार गैस को लेकर जनता से झूठ बोल रहे रायपुर(ईएमएस)। प्रदेश की जनता रसोई गैस के लिए परेशान है और भाजपाई हकीकत से मुंह मोड़ कर झूठ बोल रहे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि प्रदेश में रसोई गैस का संकट नहीं है तो मुख्यमंत्री को गैस एजेंसी संचालको, जिला प्रशासन तथा खाद्य विभाग एवं पेट्रोलियम कंपनियों की बैठक लेने की नौबत क्यों आई? मुख्यमंत्री और सत्ता में बैठे हुए लोग जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ने के बजाए गैस से उत्पन्न समस्या से निपटने के लिए पहले ही कार्य योजना बनाते तो जनता को इतना परेशान नहीं होना पड़ता।असलियत यह है कि आपदा में अवसर खोजने वाले भाजपाई मौके का फायदा उठाकर जमाखोरी और कालाबाजारी को संरक्षण दे रहे है, 3 से 4 हजार रूपये में गैस सिलेंडर ब्लैक में बेच रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री जब गैस की किल्लत और डीजल, पेट्रोल के बारे में बैठक ले रहे थे उसी समय उनके सलाहकार अपने सोशल मीडिया में झूठ परोस रहे थे कि गैस की कोई कमी नहीं है, उनके द्वारा नंबर लगाने के दो दिनों में गैस की डिलवरी हो गयी, जबकि आज भी जनता गैस का नंबर लगाने तथा गैस की किल्लत से परेशान हो रही है। अपने रसूख का फायदा उठा कर गैस लेने वाले जनता को मुंह चिढ़ा रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश व प्रदेश के हर गैस एजेंसी पर लंबी कतारे लगी है। गैस एजेंसी वाले बाउंसर रख रहे, स्वयं प्रधानमंत्री संसद में लॉकडाउन जैसे हालात बन सकने की संभावना जताते है। छत्तीसगढ़ में विपक्ष के द्वारा गैस की कमी की आवाज उठाने पर सरकार के चारणभाठ अनर्गल टिप्पणियां करते है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद अपना लोकतांत्रिक चरित्र खो चुकी है। सत्ता के मद में भाजपा के छोटे-बड़े नेता तथा सत्ता की मलाई चाट रहे चाटुकार जनता के खिलाफ खड़े होने का दुस्साहस करने लगे है, जो व्यक्ति उनकी कमियों को उजागर करे उसे भाजपाई चाटुकार बेशर्मीपूर्वक देशद्रोही का तमगा देने का दुस्साहस करते है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)28 मार्च 2026