- भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथों पर सुनेंगे प्रधानमंत्री की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम भोपाल (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को 28 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल भोपाल में बूथों पर श्रवण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 स्थित सम्राट अशोक मंडल, वार्ड क्र. 15 के बूथ क्र. 249 एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों के साथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल भोपाल मध्य विधानसभा के अरेरा मंडल के बूथ क्रमांक-229 पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों के साथ प्रातः 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसी तरह प्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रदेश भर के अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनेंगे। हरि प्रसाद पाल / 28 मार्च, 2026